


आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर के लिए नवा रायपुर में रियायती दर पर 40 एकड़ जमीन
रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार ने आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के सेंटर हेतु नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन रियायती दर पर देने का फैसला लिया है।

बता दें कि साय केबिनेट की रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। पंचायत एवं स्थानीय निकायो में चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने से पहले जनहित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। छत्तीसगढ़ विशेष क्षेत्र (अचल संपत्ति का व्ययन) नियम, 2008 के तहत् नवा रायपुर अटल नगर में The Art of Living Centre की स्थापना के लिए 40 एकड़ भूमि रियायती दर पर आबंटित करने का निर्णय लिया गया है। सरकार के इस निर्णय का छत्तीसगढ़ आर्ट आफ लिविंग परिवार ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है। प्रमुख रूप से गवर्नमेंट प्रोगाम की स्टेट डायरेक्टर डॉ शैलजा चंद्राकर एवं टीम ने स्वागत किया है।
