आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी को उम्रकैद: घटना के 164 दिन बाद सियालदाह कोर्ट ने सुनाई सजा, दोषी संजय बोला- मुझे फंसाया गया

Share this

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को सियालदह कोर्ट ने 164 दिन बाद सोमवार को उम्र कैद की सजा सुनाई।

12:30 बजे कोर्ट ने दोषी संजय, CBI और पीड़ित परिवार के वकील की बातें सुनीं। जज अनिर्बान दास ने संजय से कहा कि यह बताया जा चुका है कि तुम किन अपराधों के दोषी हो। अदालत ने संजय को बोलने का मौका दिया।

18 जनवरी को कोर्ट ने संजय को दोषी करार दिया था। सेशन जज अनिर्बान दास ने घटना के 162 दिन बाद यह फैसला सुनाया। सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। संजय की सजा के लिए 160 पेज का फैसला लिखा गया है।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। संजय रॉय को 10 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। यह घटना न केवल चिकित्सा जगत बल्कि देश के लोगों के लिए स्तब्ध करने वाली थी। क‌ई दिनों तक देश के विभिन्न हिस्सों में न्याय की मांग को लेकर, चिकित्सकों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग को लेकर आंदोलन चला।

Share this
READ MORE  CM साय ने भोरमदेव में शिवभक्त कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा