थैली में मिला युवती का कटा सिर और हाथ

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। नहर में बच्चों द्वारा मछली पकड़ने के दौरान एक तैरती हुई प्लास्टिक की थैली मिली. इसमें युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से निकले. सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के मुताबिक सोमवार को सीएसईबी चौकी पुलिस के हसदेव नदी में बाई तट नहर के पास बच्चे मछली पकड़ रहे थे. इस दौरान बच्चों को नहर में बहती हुई एक प्लास्टिक की थैली मिली. जब उन्होंने थैली को खोला तो उसमें से बदबू आने लगी, जिससे अनहोनी की आशंका जताई गई और पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और थैली खोलने पर होश उड़ गए. थैली के अंदर युवती का कटा हुआ सिर और हाथ के कुछ हिस्से, लाल रंग का तौलिया और कपड़े मिले. हत्या कर इन हिस्सों को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है. फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम जांच कर रही है.

Share this
READ MORE  BALCO से रवाना 1.80 करोड़ का एल्युमीनियम रास्ते से गायब, दो ट्रक माल गुजरात नहीं पंहुचा