नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कल से नामांकन शुरू

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नगरीय निकाय/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कल से नामांकन शुरू

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य निवार्चन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों का नामांकन बुधवार 22 जनवरी से प्रारंभ है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले के नगरीय निकायों के आरओ/एआरओ द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त करने हेतु कलेक्टोरेट एवं अन्य स्थानों पर कक्ष निर्धारित किए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर निगम दुर्ग- अपर कलेक्टर अरविंद कुमार एक्का वार्ड 1 से 60 तक न्यायालय कलेक्टर दुर्ग कक्ष क्रमांक 4, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी वार्ड 1 से 12 तक न्यायालय कलेक्टर दुर्ग कक्ष क्रमांक 31, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लता युगल उर्वसा वार्ड 13 से 24 तक न्यायालय कलेक्टर दुर्ग कक्ष क्रमांक 32, संयुक्त संचालक दिवाकर सिंह वार्ड 25 से 36 तक न्यायालय कलेक्टर दुर्ग कक्ष क्रमांक 33, प्रबंधक तुषार त्रिपाठी वार्ड 37 से 48 तक न्यायालय कलेक्टर दुर्ग कक्ष क्रमांक 29, तहसीलदार प्रफुल्ल गुप्ता को वार्ड 49 से 60 तक न्यायालय कलेक्टर दुर्ग कक्ष क्रमांक 20। नगर निगम भिलाई अपर कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम सुमीत अग्रवाल वार्ड 24 एवं 35 के लिए न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार कक्ष नगर निगम भिलाई। नगर निगम रिसाली में अपर कलेक्टर एवं आयुक्त नगर निगम भिलाई राजीव पाण्डेय वार्ड 34 के लिए कार्यालय आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली कक्ष क्रमांक 35। नगर पालिका निगम भिलाई चरोदा -अपर कलेक्टर श्रीमती मोनिका वर्मा वार्ड 32 के लिए नगर निगम कार्यालय चरोदा। नगर पालिका परिषद अहिवारा – संयुक्त कलेक्टर सुश्री सिल्ली थॉमस वार्ड 15, तहसीलदार राधेश्याम वर्मा वार्ड 1 से 8 तक और मुख्य नगर पालिका अधि. अंकुर पाण्डेय को वार्ड 9 से 15 तक तहसील कार्यालय अहिवारा नाम निर्देशन के लिए बैठक व्यवस्था की गई है।

READ MORE  CGPSC भर्ती घोटाला: गोयल के बहू-बेटा समेत टामन सोनवानी का भतीजा गिरफ्तार 

इसी तरह नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में अपर कलेक्टर दशरथ सिंह राजपूत वार्ड 18, तहसीलदार मनोज रस्तोगी वार्ड 1 से 9 तक और मुख्य नगर पालिका अधि. श्रीमती प्रीति गुप्ता नगर पालिका अमलेश्वर कक्ष में नाम निर्देशन के लिए बैठक व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में संयुक्त कलेक्टर महेश सिंह राजपूत वार्ड 24, तहसीलदार पवन ठाकुर वार्ड 1 से 12 तक और मुख्य नगर पालिका अधि. नेतराम चन्द्राकर 13 से 24 तक के लिए नगर पालिका कुम्हारी में नाम निर्देशन के लिए व्यवस्था है। नगर पंचायत धमधा में डिप्टी कलेक्टर सोनाल डेविड वार्ड 15, नायब तहसीलदार श्रीमती कविता पटेल वार्ड 1 से 8 तक और मुख्य नगर पालिका अधि. ओंकार ठाकुर वार्ड 9 से 15 तक के लिए नगर पंचायत भवन में नाम निर्देशन लेंगे। नगर पंचायत पाटन में डिप्टी कलेक्टर लवकेश ध्रुव वार्ड 15, नायब तहसीलदार भूपेन्द्र कुमार साहू वार्ड 1 से 8 तक और मुख्य नगर पालिका अधि. हेमंत कुमार वर्मा 9 से 15 के लिए तहसील कार्यालय पाटन में और नगर पंचायत उतई में डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा वार्ड 15, नायब तहसीलदार सुश्री ज्योत्सना कलिहारी वार्ड 1 से 8 और मुख्य नगर पालिका अधि. राजेन्द्र नायक वार्ड 9 से 15 तक नाम निर्देशन के लिए शासकीय तुलाराम महाविद्यालय उतई में बैठेंगे।

Share this