डिप्टी कलेक्टर के बेटे की टीपाखोल डैम में डूबने से मौत 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

डिप्टी कलेक्टर के बेटे की टीपाखोल डैम में डूबने से मौत

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार की शाम दोस्तों के साथ घूमने टीपाखोल डैम पहुंचे डिप्टी कलेक्टर के बेटे की डैम में डूबने से मौत हो गई। देर रात तक युवक का पता नहीं चल पाया था, गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे। आज सुबह फिर से युवक की तलाश शुरू की गई। जिसके बाद गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाला।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, डिप्टी कलेक्टर के अजय लकड़ा का 25 वर्षीय बेटा जॉय लकड़ा दिल्ली में पढ़ता था और अपनी कॉलेज की छुट्टी में रायगढ़ आया हुआ था। मंगलवार की शाम 8 से साढ़े 8 बजे के आसपास अपने दो दोस्तों के साथ टीपाखोल डैम घूमने गया था। बताया जा रहा है इसी बीच वह जब डैम के ऊपर गेट खोलने वाले पॉइंट पर खड़ा था, तभी उसका ईयरबड्स पानी में गिर गया, बैगर पानी के गहराई का पता किए वह पानी में उतर गया और डूबने लगा। इस दौरान वहां मौजूद उसके दोस्तों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन उन्हें भी तैरना नहीं आता था, ऐसे में वे अपने दोस्त को नहीं बचा सके और जॉय गहरे पानी में डूब गया। युवक के डेम में डूबने की खबर से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी के बाद कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची, रेस्क्यू टीम रात 12 बजे तक डूबे युवक को ढूंढ़ती रही। लेकिन उसका पता नहीं चल सका। आज सुबह उसका शव बरामद किया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि तीनों दोस्त साथ में पढ़ाई करते हैं, छुट्टी पर तीनों रायगढ़ घूमने आए थे, और आज पूरा दिन मार्केट घूमने के बाद तीनों दोस्त प्लान बनाकर टीपाखोल डैम पहुंचे थे और यहां यह घटना हो गई।

READ MORE  ससुर गिरफ्तार, अपने बहु का सालों से कर रहा था रेप
Share this