छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया कीर्तिमान, 149.25 लाख टन धान की खरीदी

Share this

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का नया कीर्तिमान, 149.25 लाख टन धान की खरीदी

पंजीकृत 25.49 लाख से अधिक किसानों ने बेचा धान, किसानों को 31 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान

धान खरीदी में महासमुंद जिला राज्य में पहले नंबर पर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीफ सीजन में रिकॉर्ड 149.25 लाख टन धान की खरीदी की गई है। इसमें मोटा धान 81.98 लाख टन, पतला धान 10.75 लाख टन और सरना धान 56.52 लाख टन शामिल है। राज्य बनने के बाद यह सबसे अधिक मात्रा में खरीदी है, जो एक रिकॉर्ड है। धान खरीदी 14 नवंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक चला जिसके अंतर्गत राज्य के पंजीकृत 25 लाख 49 हजार 592 किसानों ने धान विक्रय किया। धान खरीदी के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 31 हजार 89 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। महासमुंद जिला सर्वाधिक 11.04 लाख टन धान खरीद कर राज्य में पहले नंबर पर है। वहीं बेमेतरा जिला 9.38 लाख टन धान खरीद कर दूसरा और बलौदाबाजार-भाटापारा जिला 8.56 लाख टन धान खरीदकर तीसरा स्थान हासिल किया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि धान खरीदी के साथ ही कस्टम मिलिंग के लिए तेजी के साथ धान का उठाव किया जा रहा है। अभी तक 123 लाख टन से अधिक धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी कर दिया गया है। जिसके विरूद्ध 103 लाख टन से अधिक धान का उठाव हो चुका है। धान का उठाव पंजीकृत 4102 राइस मिलरों के जरिए निरंतर किया जा रहा है। बता दें कि विगत वर्ष 144.92 लाख टन धान की खरीदी हुई थी।

READ MORE  घर में घुस आए तेंदुए को पालतू कुत्ते ने खदेड़ा, क्षेत्र में तेंदुओं की धमक से बढ़ी चिंता

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले में 27 लाख 60 हजार 712 क्विंटल, बीजापुर में 11 लाख 97 हजार 888 क्विंटल, दंतेवाड़ा जिले में 3 लाख 34 हजार 315 क्विंटल, कांकेर जिले में 53 लाख 14 हजार 290 क्विंटल, कोण्डागांव जिले में 31 लाख 24 हजार 810 क्विंटल, नारायणपुर जिले में 3 लाख 80 हजार 758 क्विंटल, सुकमा जिले में 9 लाख 29 हजार 389 क्विंटल, बिलासपुर जिले में 69 लाख 19 हजार 834 क्विंटल, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 14 लाख 5 हजार 797 क्विंटल, जांजगीर-चांपा जिले में 63 लाख 27 हजार 930 क्विंटल, कोरबा जिले में 29 लाख 15 हजार 548 क्विंटल, मुंगेली जिले में 55 लाख 60 हजार 324 क्विंटल, रायगढ़ जिले में 50 लाख 87 हजार 976 क्विंटल, सक्ती जिले में 51 लाख 37 हजार 411 क्विंटल और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 46 लाख 56 हजार 713 क्विंटल धान की खरीदी हुई है।

इसी प्रकार बालोद जिले में 75 लाख 65 हजार 598 क्विंटल, दुर्ग जिले में 57 लाख 61 हजार 71 क्विंटल, कवर्धा जिले में 64 लाख 93 हजार 622 क्विंटल, राजनांदगांव जिले में 70 लाख 14 हजार 883 क्विंटल, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में 40 लाख 37 हजार 641 क्विंटल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में 2 लाख 22 हजार 426 क्विंटल, धमतरी जिले में 61 लाख 98 हजार 136 क्विंटल, गरियाबंद जिले में 53 लाख 53 हजार 499 क्विंटल, रायपुर जिले में 69 लाख 97 हजार 417 क्विंटल, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 29 लाख 70 हजार 361 क्विंटल, जशपुर जिले में 37 लाख 39 हजार 371 क्विंटल, कोरिया जिले में 12 लाख 84 हजार 751 क्विंटल, सरगुजा जिले में 36 लाख 46 हजार 903 क्विंटल, सूरजपुर जिले में 39 लाख 72 हजार 44 क्विंटल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 9 लाख 69 हजार 895 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

READ MORE  CM साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राहियों को दीपावली का भेंट किया उपहार
Share this