सड़क हादसे में बाइक सवार दो भाईयों की मौत, ट्रेलर चालक पर फरार

Share this

दुर्ग न्यूज, 22 जनवरी। भिलाई तीन थाना अंतर्गत सिरसा गेट में बाइक सवार दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दोनों लड़के बाइक से अपने घर रेल नगर जा रहे थे। अचानक ट्रेलर सामने देखकर वो लोग अनबैलेंस होकर गिर गए। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रेलर चालक उन्हें रौंदते हुए निकल गया।मृतक की पहचान आदित्य सिंह राजपूत ( 17 वर्ष) निवासी रेल नगर और अंकित सिंह राजपूत (22 वर्ष) निवासी बिहार के रूप में हुई है। आदित्य ज्योति स्कूल में 11वीं पढ़ता था और अंकित बिहार में कॉलेज की पढ़ाई करता था। दोनों भाई घर में आए मेहमानों को भिलाई तीन रेलवे स्टेशन छोड़ने गए थे। वहां से लौटते समय सिरसा गेट के सामने दोनों सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। दोनों शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला लाया गया है। भिलाई तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है। खबर लिखे जाने तक ट्रेलर चालक का पता नहीं चल पाया है। आदित्य के पिता बिहार में रहते हैं। वो बचपन से ही अपनी नानी के यहां भिलाई नगर में रहता था। यहीं पढ़ाई भी कर रहा था। उसकी मौसी की शादी कुछ दिन पहले हुई। जिसमें सभी मेहमान सहित आदित्य के माता पिता जो एक दिन पहले ही बिहार गए थे भिलाई के लिए निकल गए हैं।

Share this
READ MORE  आकाशगंगा और दक्षिण गंगोत्री मार्केट को जोड़ने व्यापारियों की मांग पर बनाई जाएगी सड़क