कोरबा में एक साथ उठी 10 लोगों की अर्थी, प्रयागराज सड़क हादसे में हुई थी मौत

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० श्रम मंत्री ने की मृतक परिवारों को एक-एक लाख देने की घोषणा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोरबा। प्रयागराज में बस और बोलेरों की टक्कर में कोरबा के 10 लोगों की मौत हो गई। सभी लोग महाकुंभ स्नान के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ। 2 दिनों के बाद सभी मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे। इस दौरान परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। कोरबा में एक साथ सभी मृतकों की अंतिम यात्रा निकाली गई। श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात कर दुख जताया।

मंत्री देवांगन ने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को दी जाएगी।

नवनिर्वाचित महापौर संजू देवी राजपूत भी मृतकाें के घर पहुंची। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी लेकर मृतक के परिवारों को सहायता प्रदान करने की बात कही।

Share this
READ MORE  ओपीडी में डॉक्टर और कर्मचारी मिले नदारद, कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण