महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में स्कंदाश्रम हुड़को में आज से महारुद्रम शुरू, 27 तक चलेगा

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में स्कंदाश्रम हुड़को भिलाई में 23 से 27 फरवरी तक महारुद्रम का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि पर्व का यह 16वां वर्ष है। प्रथम दिन आज प्रातः 7 बजे गणपति पूजा से प्रारभ हुआ उसके पश्चात महासंकल्पम, अनुगनाई एवं महान्यासम से पूजा की शुरुआत हुई। उसके उपरांत 12 बजे से महारुद्रम जाप, अभिषेकम एवं दोपहर दीप आराधना की गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह महरुद्रम जाप आज से प्राम्भ होकर 27 फरवरी सुबह 4:45 तक लगातार किया जाएगा। 27 फरवरी प्रातः 10 बजे से हवन, कलश अभिषेकम तथा भगवान शिव की महादीप आराधना की जायेगी। यह महरुद्रम 11 वेदाचर्यों द्वारा 11 बार रुद्रम एवं चमकम 11 बार रुद्रअभिषेक होता है। 11 वेदचर्यों द्वारा 11 बार रुद्रम एवं चमकम का 121 बार जाप एकादशी रुद्रअभिषेक होता है । 11 वेदाचर्यों द्वारा 11 काल मे 11 बार रुद्रम एवं चमकम का जाप करने पर महारुद्रम होता है। महारुद्रम “सर्वशक्तिमान” अरबब्रह्म भगवान शिव से प्रार्थना करने का एक अनूठा अनुष्ठान है – जिसे इरोड (तमिलनाडु) के श्री सप्तगिरि सस्त्रिगल के नेतृत्व में वैदिक विद्वानों की टीम द्वारा संपादित किया जाएगा।

Share this
READ MORE  IPS प्रखर पांडेय का निधन