IPS प्रखर पांडेय का निधन

Share this

रायपुर। IPS प्रखर पांडेय का रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने पर उन्हें उपचार के लिए भिलाई से रायपुर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें नहीं बचाया जा सका।

वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय रायपुर में उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर सीआईडी विभाग में सेवाएं दे रहे थे। वे कबीरधाम, सूरजपुर एवं दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में बिलासपुर और राजनंदगांव में भी सेवाएं दे चुके हैं। छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रखर पांडेय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

Share this
READ MORE  छत्तीसगढ़ में नौतपा: राजनांदगांव में 45.5°C, रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव का कहर