


भिलाई नगर। आंध्र साहित्य समिति के चुनाव में अध्यक्ष पीवी राव के नेतृत्व वाली टीम ने सभी पदों पर एक बार फिर जीत हासिल की है। श्री राव पहले ही निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हो चुके हैं। समिति के सचिव पद पर पीएस राव ने अपने प्रतिद्वंद्वी ए वेंकट रमैया को भारी मतों से पराजित किया। पीएस राव के पक्ष में 204 एवं वेंकट रमैया के पक्ष में 127 वोट पड़े। सबसे ज्यादा उत्सुकता इसी पद को लेकर थी। जहां पीएस राव जीत के प्रति आश्वस्त दिखे, वहीं वेंकट रमैया उलटफेर की उम्मीद में मतगणना स्थल पर आखिर तक डटे रहे।
तीन साल के लिए बागडोर

समिति के दो उपाध्यक्ष पदों पर भी इसी टीम के बीए नायडू और के सुब्बाराव निर्विरोध निर्वाचित हुए। कोषाध्यक्ष पद पर टीवीएन शंकर तथा उप कोषाध्यक्ष पद पर एनएस राव चुन लिए गए। अगले तीन साल तक समिति की बागडोर इसी टीम के हाथों में होगी। पीवी राव के बैनर तले संयुक्त सचिव के दो पदों पर लक्ष्मीनारायण और एस रवि ने भी सीटें जीत लीं। इस चुनाव में लक्ष्मीनारायण को सर्वाधिक 247 मत मिले।
सीनियर कमेटी में भी दबदबा
सीनियर टेंपल एक्जीक्यूटिव कमेटी के सात सदस्यों में जगह बनाने में भी टीम को कोई परेशानी नहीं हुई। कमेटी में जगह बनाने में ए सूर्यनारायण, के रमनमूर्ति, एम पद्मकिशोर, पी धर्माराव, पी केशवराव, आर श्रीनिवास राव तथा वी वेंकटेश्वर राव को सफलता मिली। एक्जीक्यूटिव कमेटी के निर्वाचित अन्य सदस्यों में वाई भास्कर राव, पी मुरहरि, के वेंकट राव, जेके राजू, एलएएन राव, सीएच कृष्णमूर्ति, वाईवीएस शर्मा, डी वेंकटरेड्डी, सीएच श्रीनिवास राव, एस नरेंद्र राव, आर राम नायडु, के सत्य श्रीनिवास, वी बुच्चिलिंगम, एम गणेश, आरवी गोपालराव, ए गोविंद राव, वीएसएस श्रीधर तथा डी दुर्योधन रेड्डी शामिल हैं।
