गरियाबंद में सड़क हादसा : तेज रफ्तार कार से टकराए तीन बाइक सवार, 3 युवकों की मौत, 3 की हालत गंभीर

Share this

राजिम। राजिम गरियाबंद 130 सी में ग्राम सुरसाबाँधा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार से तीन बाइक सवार टकरा गए। हादसा इतना भीषण था कि, बाइक सवार युवक सड़क के दोनों और घायल अवस्था में पड़े थे। इस हादसे में जेंजरा गांव के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल है, जिनमें से दो युवकों को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है, तीसरे युवक को भी बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

हादसे के बाद राजिम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 के माध्यम से घायलों को राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद युवकों की स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। दो अन्य की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Share this
READ MORE  साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए बड़े फैसले: रेत का अवैध खनन रोकने उठाएंगे कड़े कदम, नया रायपुर में अत्याधुनिक क्रिकेट अकादमी के लिए भूमि का आबंटन