CBSE बोर्ड परीक्षा 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Share this

० सीबीएसई ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम, 10वीं की परीक्षा 9 मार्च और 12वीं की 9 अप्रैल तक चलेगी; प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी सेनई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2027 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड ने 6 नवंबर 2026 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया। इसके मुताबिक, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद अब छात्र अपने विषयों के अनुसार पढ़ाई की रणनीति तैयार कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बोर्ड ने परीक्षा की तारीखों के साथ विषयवार शेड्यूल और परीक्षा का समय भी निर्धारित किया है। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseacademic.nic.in पर जाकर पूरी डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

CBSE 10वीं की परीक्षाएं कब होंगी ?

सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होकर 9 मार्च 2027 तक चलेंगी। इस साल छात्रों के लिए कुल 83 विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं।

शेड्यूल के अनुसार, 16 फरवरी को पेंटिंग, 17 फरवरी को गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक), 22 फरवरी को विज्ञान, 26 फरवरी को अंग्रेजी और 3 मार्च को हिंदी की परीक्षा होगी। वहीं, सामाजिक विज्ञान का पेपर 8 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

कक्षा 10 की डेट शीट: प्रमुख विषयों की तारीखें
विषय परीक्षा की तारीख
पेंटिंग 16 फरवरी
गणित स्टैंडर्ड/बेसिक 17 फरवरी
होम साइंस 19 फरवरी
विज्ञान 22 फरवरी
कंप्यूटर एप्लीकेशन, IT, AI 24 फरवरी
अंग्रेजी 26 फरवरी
हिंदी कोर्स-A/B 3 मार्च
सामाजिक विज्ञान 8 मार्च
नोट: यह प्रमुख विषयों का संक्षिप्त शेड्यूल है। अन्य विषयों की तारीखें आधिकारिक डेटशीट पर देखें।

READ MORE  अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, व्यापारी ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़

12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल तक चलेंगी
सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं भी 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। हालांकि, 12वीं का परीक्षा कार्यक्रम 10वीं की तुलना में लंबा रहेगा। कक्षा 12वीं के आखिरी पेपर 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित किए जाएंगे।

इस बार 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कुल 121 विषयों की परीक्षाएं निर्धारित की गई हैं। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के विद्यार्थियों को अपने चुने हुए विषयों के अनुसार डेटशीट देखनी होगी।

सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे पेपर

सीबीएसई की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे शुरू होंगी। विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि अलग-अलग हो सकती है। अधिकांश पेपर दोपहर 1:30 बजे तक चलेंगे, जबकि कुछ विषयों की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें।

1 जनवरी से शुरू होंगी प्रैक्टिकल परीक्षाएं
सीबीएसई के नियमित स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट 1 जनवरी 2027 से शुरू होंगे।

वहीं, सर्दियों वाले क्षेत्रों के स्कूलों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं और इंटरनल असेसमेंट का कार्यक्रम अलग रखा गया है। इन स्कूलों में परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित होंगी।

डाउनलोड करें डेट शीट

छात्र नीचे दी गई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा की पूरी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

CBSE आधिकारिक वेबसाइट

CBSE Academic वेबसाइट

छात्रों को सलाह है कि वे अपनी डेटशीट डाउनलोड कर लें और विषयवार परीक्षा की तारीखों के हिसाब से रिवीजन प्लान तैयार करें। इससे आखिरी समय में होने वाली भागदौड़ से बचा जा सकेगा।

READ MORE  वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम से मांगा छेरछेरा
Share this