अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, व्यापारी ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़

Share this

अतिक्रमण हटाने के दौरान विवाद, व्यापारी ने तहसीलदार को जड़ा थप्पड़

 

मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अतिक्रमण हटाने को लेकर एक व्यवसायी ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद जमकर अपशब्द कहने लगा। मनेन्द्रगढ़ तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक सप्ताह से शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण हटाने राजस्व, नगरपालिका और पुलिस अमले के साथ कार्रवाई कर रहे हैं।

 

शुक्रवार को यह कार्रवाई शहर के मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास पहुंची। वहां अतिक्रमण हटाने के दौरान युवा सीमेंट व्यवसायी और सीए नितिन अग्रवाल के साथ तहसीलदार की बहस हो गई। इस बीच नितिन अग्रवाल ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया और अपशब्द कहने लगा। इसके बाद पुलिस बल नितिन अग्रवाल को थाने लेकर आई और तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में ले लिया।

सीमेंट सीट को जल्दी हटाने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि तहसीलदार को थप्पड़ जड़ने वाले नितिन अग्रवाल की सीमेंट, छड़ की दुकान है। दुकान के बाहर नेशनल हाइवे की नाली है। नाली पर दुकान का सीमेंट सीट रखे हुए थे जिसे वहां मौजूद पटवारी दीपेंद्र सिंह ने हटवाने के लिए कहा। इसके बाद व्यवसायी नितिन सीमेंट सीट हटवा भी रहा था। इस बीच तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त ने जल्दी हटवाने को कहा जिस पर नितिन अग्रवाल भड़क गया। उसने तहसीलदार के साथ गाली-गलौच करते हुए थप्पड़ जड़ दिया।

Share this
READ MORE  कोंडागांव में निर्माणाधीन नाले की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत