प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत, 35 घायल

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सरगुजा। मयाली में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा सुनने जा रहे जशपुर के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस हादसे में पिकअप में सवार 35 लोग घायल हुए। इनमें गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताला लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज जारी है। यह घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के हर्राडांड़ की है।

बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन की स्पीड काफ़ी अधिक थी। इसके चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Share this
READ MORE  बिरनपुर हत्याकांड: 17 आरोपी दोषमुक्त, जानें क्या था मामला