दुर्ग जिले में सुशासन तिहार के प्रथम चरण में एक लाख आवेदन

Share this

तीन चौथाई मांग और एक चौथाई शिकायती हैं आवेदन

दुर्ग। सुशासन तिहार के प्रथम चरण जिले में पूरा हुआ। सुशासन तिहार समस्याओं का समाधान है। प्रथम चरण 8 से 11 अप्रैल तक आम जनता से समस्या संबंधी आवेदन लिये गये। द्वितीय चरण में आवेदनों का निराकरण एवं तृतीय चरण 5 से 31 मई समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सुशासन तिहार को लेकर ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुशासन तिहार के प्रथम चरण 8 से 11 अप्रैल तक कुल 109452 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 106421 मांग व 3031 आवेदन शिकायत से संबंधित है।

Share this
READ MORE  पतंजलि योग समिति का आज से 4 दिवसीय निशुल्क योग शिविर