50 हजार की रिश्वत मांगने वाला राजस्व निरीक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो की कार्रवाई

Share this

गौरेला पेंड्रा मरवाही। गौरेला के राजस्व निरीक्षक दफ्तर में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेड किया। एसीबी की टीम ने मौके से एक राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मौके से एक आरोपी राजस्व निरीक्षक भाग गया। फरार राजस्व निरीक्षक की धरपकड़ के लिए टीम को लगी है। गौरेला राजस्व निरीक्षक कार्यालय में छापे की कार्रवाई बिलासपुर से आई एसीबी की टीम ने की।

बिलासपुर एसीबी को फरियादी ने शिकायत की थी कि गौरेला राजस्व विभाग में तैनात राजस्व निरीक्षक उनसे काम के बदले पैसों की मांग कर रहा है। यह आरोप फरियादी ने राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन और गौरेला मेढूका के राजस्व निरीक्षक घनश्याम भारद्वाज पर लगाया है। आंदुल गांव के रहने वाले रंजीत सिंह राठौर ने अपनी शिकायत में कहा है कि जमीन संबंधित मामले सुलझाने के एवज में उनसे रिश्वत की मांग की गई।

इस शिकायत के बाद टीम ने जाल बिछाकर एक राजस्व निरीक्षक को मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया राजस्व निरीक्षक संतोष कुमार चंद्रसेन सारबहरा का राजस्व निरीक्षक है। पीड़ित के मुताबिक उससे 50 हजार रकम देने की मांग की गई थी।

Share this
READ MORE  चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ में भी बढ़ाई SIR की समय सीमा, 18 तक जमा कर सकेंगे गणना पत्रक