रजिस्ट्रेशन में 10 न‌ई सुविधाओं का सीएम साय ने किया शुभारंभ 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। रजिस्ट्री मे 10 नई क्रांतियों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभारंभ किया। पंजीयन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा, पारदर्शिता और दस्तावेजों की सुरक्षा के उद्देश्य से पंजीयन प्रणाली को पूरी तरह डिजिटल और सरल बनाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इन सुविधाओं में आधार आधारित प्रमाणीकरण, ऑनलाइन सर्च एवं डाउनलोड, कैशलेस भुगतान, डिजीलॉकर, व्हाट्सएप नोटिफिकेशन, घर बैठे रजिस्ट्री, डिजीडॉक्यूमेंट, स्वतः नामांतरण जैसी तकनीकी सेवाएं शामिल हैं। इन सुविधाओं से रजिस्ट्री प्रक्रिया, पेपरलेस सुरक्षित और नागरिकों के लिए सहज हो सकेगी। अब आम नागरिक रजिस्ट्री से जुड़ी सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे, जिससे समय, श्रम और धन की बचत होगी।

Share this
READ MORE  CGPSC घोटाला: पूर्व चेयरमैन टामन गिरोह ने एक करोड़ लेकर बनवाया डिप्टी कलेक्टर, CBI जांच में बड़ा खुलासा