सुशासन तिहार 2025: ग्राम गोढ़ी में समाधान शिविर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

सरकार का लक्ष्य हर गरीब का हो पक्का मकान-अहिवारा विधायक कोर्सेवाड़ा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कलेक्टर सिंह ने “एकैच गोठ, एकैच बानी, बूंद-बूंद बचाओ पानी“ थीम के साथ जनता को जल संरक्षण की दिलाई शपथ

दुर्ग। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित ग्राम गोढ़ी के समाधान शिविर में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गरीब को पक्का मकान, महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत सहायता और किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करना है। विधायक ने बताया कि ग्राम गोढ़ी में अपेक्षाकृत कम समस्याएं व मांगे सामने आई हैं, जो प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है।

आज जिले के प्रभारी सचिव सुब्रत साहू ने जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभागवार प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने मांग एवं शिकायतों की संख्या, उनके निराकरण की स्थिति तथा लंबित आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आवेदनों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन प्रकरणों में निराकरण से आवेदक संतुष्ट नहीं हैं, उनकी पुनः गंभीरता से जांच कर संतोषजनक समाधान किया जाए। शिविर में क्रेडा के सहायक अभियंता के अनुपस्थित पाए जाने पर श्री साहू ने नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

READ MORE  गंगा में उफान से अस्सी घाट डूबा, छतों और गलियों में शवदाह

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान से अब लोग बिना कार्यालयों के चक्कर लगाए, घर बैठे अपनी शिकायतें और मांगें दर्ज करा पा रहे हैं। कले शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही की गई है। कलेक्टर ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला प्रशासन जनता की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेगा। जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत 6 मई से 15 जून तक की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह ने “एकेच गोठ, एकेच बानी, बूंद-बूंद बचाओ पानी“ थीम के साथ जनता को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

ज़िले के ग्राम पंचायत गोढ़ी में कुल 2871 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2803 समस्याओं का निराकरण कर दिया गया, जबकि 68 आवेदन लंबित हैं। शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग में प्राप्त आवेदनों की स्थिति से अवगत कराया।

समाधान शिविर में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे, अपर कलेक्टर वीरेंद्र सिंह, एसडीएम महेश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद सीईओ धमधा किरण कौशिक, सभी विभागों के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share this