भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर 5 बजे से लागू, 12 म‌ई को 12 बजे होगी बातचीत 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम को संघर्षविराम हो गया है। भारतीय सेना की ओर से दिए जा रहे मुंहतोड़ जवाब के चलते बैकफुट आए पाकिस्तान की पहल पर भारत संघर्षविराम के लिए राजी हुआ।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, ‘पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने आज दोपहर 15:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 17.00 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। आज दोनों पक्षों को इस सहमति को लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। सैन्य संचालन महानिदेशक 12 मई को 12 बजे फिर से बात करेंगे।’

Share this
READ MORE  नगरीय निकाय चुनाव के पहले आबकारी विभाग ने पकड़ा 1 ट्रक शराब