एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्स के छात्र छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण

Share this

एसडीएम दुर्ग व आईएमए प्रेसीडेंट ने किया विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

 

दुर्ग। एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग के प्रांगण में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं छग पैरामेडिकल टेक्नीशियन कोर्स के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तम ध्रुव, एसडीएम दुर्ग रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बसंत वर्मा अध्यक्ष आईएम‌ए दुर्ग ने की। विशेष अतिथि डॉ अनुपम लाल, डॉ विश्वामित्र दयाल, डॉ दिनेश जैन, डॉ जी गौतम, डॉ विनीता धुर्वे, विजय येचुरी, विष्णु पाठक, कमल किशोर शर्मा थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। भविष्य में हर चुनौती का सामना कर सफल होने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। साथ ही एसआर हॉस्पिटल एण्ड कॉलेज चिखली दुर्ग द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की व कौशल विकास योजना के बारे में प्रकाश डाला। संस्था के चेयरमैन संजय तिवारी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया व मेडिकल क्षेत्र में उज्जवल भविष्य कैसे बनाए प्रकाश डाला। डॉक्टर, नर्स या पैरामेडीकल टैक्नीशियन बनकर भी देशहित में मानव सेवा में अपना योगदान प्रदान कर सकते हैं। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट वितरण किया गया।‌ कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।

अस्पताल के नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट विजय गवान्डे ने स्वागत भाषण में अस्पताल व कॉलेज की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने जानकारी दी कि अतिशीघ्र डी फार्मेसी कॉलेज प्रारंभ होगा। आभार प्रदर्शन अरविन्द खैरवार ने किया।

कार्यक्रम में अखिलेस सिंह, संजय नायक, डा टोपेन्द्र शुक्ला, डा रघुनन्दन शर्मा, डा अजय, डॉ जेएन पाण्डेय, जाकीर, जगजीत नारायण पाण्डेय, प्रियेश मिश्रा, डा आर्चिस, राजेश त्रिपाठी, आशीष गोस्वामी, हरी साहू, सीमा शर्मा, यमुना पटेल, निशा साहू, सीमा बरहरे, रेश्मा साहू, विनिता नेहा व अन्य उपस्थित थे।

READ MORE  दुर्ग जिला पंचायत के न‌ए सीईओ बजरंग दुबे ने संभाला पदभार
Share this