ट्रम्प की टिम कुक को धमकी, भारत में आईफोन बनाए तो 25% टैरिफ लगाएंगे, कहा- फैक्ट्रियां लगाने की जरूरत नहीं

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

नई दिल्ली। IPhone बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी Apple को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने धमकी दी है कि भारत में आईफोन बनाए तो 25% टैरिफ लगाएंगे। डोनाल्ड ट्रम्प ने एपल से कहा- जो फोन अमेरिका में बेचे जाएंगे, वे यहीं बनेंगे, न कि कहीं और। इससे पहले ट्रम्प ने कंपनी के CEO टिम कुक से कहा था कि भारत में फैक्ट्रियां लगाने की जरूरत नहीं है। इंडिया अपना ख्याल खुद रख सकता है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर लिखा, उन्होंने पहले सीधे तौर पर एपल के सीईओ टिम कुक को बता दिया है कि यदि एपल अमेरिका में आईफोन नहीं बनाएगा तो कंपनी पर कम से कम 25% का टैरिफ लगाया जाएगा। मैंने बहुत पहले एपल के टिम कुक को सूचित कर दिया था कि जो आईफोन अमेरिका में बेचे जाएंगे, वे अमेरिका में निर्मित किए जाएंगे, न कि भारत या कहीं और। यदि ऐसा नहीं होता है, तो एपल को कम से कम 25% का टैरिफ देना होगा।

ट्रम्प नहीं चाहते कि एपल के प्रोडक्ट भारत में बनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नहीं चाहते कि एपल के प्रोडक्ट भारत में बने। पिछले हफ्ते ट्रम्प ने कंपनी के CEO टिम कुक से कहा था कि भारत में फैक्ट्रियां लगाने की जरूरत नहीं है। एपल CEO के साथ हुई इस बातचीत की जानकारी ट्रम्प ने कतर की राजधानी दोहा में बिजनेस लीडर्स के साथ कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा था कि एपल को अब अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाना होगा।

इसके बावजूद एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर फॉक्सकॉन ने भारत में 1.49 बिलियन डॉलर (करीब ₹12,700 करोड़) का निवेश किया है। फॉक्सकॉन ने अपने सिंगापुर यूनिट के जरिए बीते 5 दिन में तमिलनाडु के युजहान टेक्नोलॉजी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड में यह निवेश किया है।

READ MORE  आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तीन दिन छत्तीसगढ़ के दौरे पर, आज सोनपैरी में हिंदू सम्मेलन
Share this