ऑपरेशन के बाद ICU में भर्ती महिला से रेप, नशे का इंजेक्शन लगाकर नर्सिंग स्टाफ ने दिया वारदात को अंजाम

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

अलवर। राजस्थान में आईसीयू में भर्ती एक महिला से रेप करने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना को अस्पताल के एक नर्सिंग स्टाफ ने ही अंजाम दिया है। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन मामले को छिपाने में जुटा था। लेकिन, महिला की शिकायत पर एडीएम ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

ये है पूरा मामला
राजस्थान में अलवर के एमआईए थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती महिला से रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। महिला के ऑपरेशन के बाद रेप की घटना को अंजाम दिया गया। चार जून की रात को अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने महिला को नशे का इंजेक्शन लगाया और उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया। सुबह जब पीड़िता को होश आया तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़िता के पति का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुटा है।

पुलिस सूत्रों ने शु्क्रवार को बताया कि ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 साल की महिला से नर्सिंग स्टाफ ने चार जून की रात रेप की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया एवं उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर घटना को अंजाम दिया। सुबह पीड़िता के पति ने घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ प्रशासन को दी।

सूत्रों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन पूरे मामले को दबाने में जुट गया और मामले को रफा दफा करने में लगा रहा। लेकिन, पीड़िता ने मामले की सूचना अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) सिटी को दी। एडीएम ने इस मामले में एमआइए थाना को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया एवं 164 के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

READ MORE  मैहर में ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV, एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

पीड़िता के पति ने बताया कि चार जून को उसकी पत्नी को भर्ती कराया गया था। उसका ऑपरेशन होना था। चार जून को ऑपरेशन के बाद उसे आईसीयू में भेजा गया था। आईसीयू में रात के समय अस्पताल के कर्मचारी ने उससे रेप किया। उसने बताया कि आरोपी ने माफी भी मांगी। अस्पताल प्रशासन इस घटना को छुपाने की कोशिश कर रहा है।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ असीम दास ने बताया कि शुक्रवार दोपहर में मामले की जानकारी मिलते ही घटना की जांच के लिए एक टीम बनाई गई है जो जल्द ही रिपोर्ट देगी। इस मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी सीसीटीवी फुटेज को फ्रीज करने के निर्देश दिए गए हैं। जो भी जांच एजेंसी हैं हम उसमें पूरा सहयोग करेंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

Share this