ईडब्ल्यूएस की जमीन पर बेजाकब्जा करने की नीयत से अवैध निर्माण, भिलाई निगम ने किया बेदखल

Share this

भिलाईनगर। राधिका नगर वार्ड 7 मैत्री विहार कॉलोनी स्थित नजूल एवं ईडब्ल्यूएस की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा बाउंड्री वॉल का निर्माण किया जा रहा था। नेहरू नगर जोन 1 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी अजय शुक्ला ने टीम के साथ अवैध बाउंड्री वॉल को जेसीबी से गिरा दिया गया। इस दौरान कोई भी मालिकाना हक जताने मौके पर नहीं आया।

उल्लेखनीय है कि ईडब्ल्यूएस एवं नजूल की जमीन पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग का अप्रूवल है। इस जमीन पर लगातार कई वर्षों से भू माफिया, जमीन दलाल, कब्जा करने के लिए प्रयासरत हैं। उपरोक्त जमीन को एक वर्ष पहले अवैध कब्जाधारियों से नगर निगम भिलाई ने शिकायत के आधार पर तत्काल कब्जा मुक्त किया था।

फिर से उपरोक्त जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। जिसे तत्काल रोकने एवं बेदखल करने की मांग स्थानीय पार्षद आदित्य सिंह एवं युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन द्वारा की गई थी। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए ईडब्ल्यूएस की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

ईडब्ल्यूएस की जमीन दीक्षित कॉलोनी की गांधीनगर में था जहां पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा कब्जा कर लिया गया था उसी के बगल में प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण केंद्र का कॉलेज संचालित हो रहा है। पूर्व में वहां पौधरोपण किया गया था कुछ कब्जाधारियों द्वारा वहां पर दूसरे क्षेत्र के खसरे नंबर को वहां का दर्शा कर कब्जा कर रहे थे जिसे पटवारी द्वारा सीमांकन किया गया। इससे पुष्टि हुई कि यह ईडब्ल्यूएस की जमीन है जहां पर नगर निगम भिलाई द्वारा ईडब्ल्यूएस मकान बनाना प्रस्तावित है। कार्रवाई के दौरान महापौर परिषद के सदस्य आदित्य सिंह एवं जोन 1 की राजस्व टीम उपस्थित रही।

READ MORE  पूर्व मुख्यमंत्री बघेल और पूर्व उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Share this