कोरबा में 30 को मध्यप्रदेश के CM का पुतला दहन, पुष्पांजलि की हत्या पर मांग रहे न्याय

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोरबा। जिले के हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम रलिया निवासी स्व उमेंद्र दास की युवा पुत्री कुमारी पुष्पांजलि महंत की मध्य प्रदेश के सिंगरौली में हत्या और इससे पहले कथित तौर पर बलात्कार की घटना ने झकझोर कर रख दिया है। सिंगरौली पुलिस पर जांच में असहयोग करने तथा पूरे मामले में आरोपियों को बचाने के लिए कई तरह के प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाये जा रहे हैं। घटना ने छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मध्य प्रदेश की सरकार के खिलाफ ग्राम रलिया के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। इस आक्रोश को व्यक्त करने और न्याय मांगने के लिए 30 जून को सुभाष चौक निहारिका में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में जिला पुलिस-प्रशासन को भी अवगत करा दिया गया है ।

Share this
READ MORE  शराब घोटाला: EOW की कारोबारी-अधिकारियों के दो दर्जन ठिकानों पर छापेमारी