सोशल मीडिया पर बनाया दोस्त, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करने लगी ब्लैकमेल, जीजा गिरफ्तार, साली फरार

Share this

दुर्ग। एक महिला और उसके जीजा ने मिलकर एक निजी कंपनी के कर्मचारी को प्रेमजाल में फंसाया और अश्लील वीडियो बनाकर दो लाख रुपए वसूल लिए।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि दामिनी सोनी और उसके जीजा असलम रफीक उर्फ चिंटू ने जितेंद्र साहू नामक व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया। दामिनी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जितेंद्र को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी, नंबर लिया और व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तो दामिनी ने जितेंद्र को अपने घर बुलाया और उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें कीं, जिसका उसने वीडियो बना लिया।

इसके बाद, 7 सितंबर 2024 को असलम और दामिनी जितेंद्र के घर पहुंचे और अश्लील वीडियो दिखाकर उससे 2 लाख रुपये की मांग की। दामिनी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देगी, जिससे जितेंद्र समाज में रहने लायक नहीं रहेगा। डरकर जितेंद्र ने उन्हें 2 लाख रुपये दे दिए।

इतने पर भी दोनों नहीं रुके। असलम और दामिनी ने जितेंद्र को फिर से ब्लैकमेल करना शुरू किया और 3 लाख रुपये की और मांग करने लगे। इससे परेशान होकर जितेंद्र साहू ने नंदिनी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने दामिनी सोनी और असलम रफीक उर्फ चिंटू के खिलाफ धारा 308(2) और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी असलम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दामिनी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Share this
READ MORE  कलेक्टर कॉन्फ्रेंस : CM साय की सख्त हिदायत,कहा- आम जनता से भाषाई मर्यादा तोड़ी तो होगी कार्यवाही