अमिताभ जैन बने रहेंगे चीफ सेक्रेटरी, तीन माह का मिला एक्सटेंशन

Share this

रायपुर। चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन को एक्सटेंशन मिल गया है। भारत सरकार का उन्हें सेवा विस्तार देने का फैसला अभी-अभी आया है। इससे पहले उन्हें राज्यपाल रामेन डेका ने शाल-श्रीफल ओढ़ाकर विदाई दे दी थी। राज्य सरकार ने भी अमिताभ को विदाई देने के लिए आज कैबिनेट बुलाई थी। इससे पहले भारत सरकार ने सबको चौंकाते हुए अमिताभ जैन को एक्सटेंशन का फैसला ले लिया। बताते हैं, भारत सरकार ने अमिताभ को तीन महीने का एक्सटेंशन दिया है। राज्य बनने के बाद एक्सटेंशन वाले अमिताभ जैन पहले चीफ सेक्रेटरी होंगे।

Share this
READ MORE  एसडीएम करुण डहरिया निलंबित, आदिवासी किसान की पिटाई से मौत मामले में बड़ी कार्रवाई