दुर्ग पुलिस की साइबर सुरक्षा के लिए अनूठी पहल – “CALL OF THE CREATORS”

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

साइबर सुरक्षा पर जागरूकता संदेश आमजन तक पहुंचाने 250 साइबर वॉरियर हुए तैनात

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं को रोकने और आम जनता को डिजिटल माध्यम से जागरूक करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा एक अभिनव पहल “CALL OF THE CREATORS” कार्यक्रम महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में हुआ। इस पहल के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 250 डिजिटल क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को “साइबर वॉरियर” के रूप में नामांकित किया गया, जो सोशल मीडिया के माध्यम से साइबर सुरक्षा पर जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे।

मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा,

> “साइबर अपराधों से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका है – जन जागरूकता। जब आम नागरिक सतर्क होंगे, तभी साइबर अपराधियों की कोशिशें असफल होंगी। डिजिटल क्रिएटर्स के माध्यम से यह संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा।”

पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा:

> “यह पहल तकनीक और समाज के बीच की खाई को पाटने की दिशा में एक सशक्त कदम है। साइबर वॉरियर्स के माध्यम से हम जन-जन तक यह संदेश पहुंचाएंगे कि सुरक्षित डिजिटल व्यवहार ही साइबर सुरक्षा की पहली सीढ़ी है।”

कार्यक्रम के आयोजन में मेघगंगा ग्रुप और डिजाइनों टीम का विशेष सहयोग रहा। मेघगंगा ग्रुप के डायरेक्टर मनीष परख एवं डिजाइनों टीम से अजय रात्रे सहित उनकी पूरी टीम कार्यक्रम में सक्रिय रूप से उपस्थित रही।

इस अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर,उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा,उप निरीक्षक डॉ. संकल्प राय भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

READ MORE  साय मंत्रिमंडल का विस्तार फिर टला, सीएम के विदेश यात्रा से लौटने के बाद होगी प्रक्रिया
Share this