चैतन्य बघेल भेजे गए 5 दिन के रिमांड पर, ईडी ने लगाया जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई राज्य के बहुचर्चित कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें रायपुर की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जहां पूछताछ के लिए पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड में भेज दिया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

कोर्ट में रिमांड आवेदन पर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बता दें कि चैतन्य बघेल को दुर्ग जिले के भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। ईडी सूत्रों के मुताबिक मनी लॉन्ड्रिंग की धारा 19 के तहत यह गिरफ्तारी की गई क्योंकि ताजा छापेमारी के दौरान चैतन्य बघेल जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

Share this
READ MORE  नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी, धमकियों पर FIR