नशे में धुत होकर बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने तोड़ी शादी, धमकियों पर FIR

Share this

बिलासपुर। ओडिशा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका बिलासपुर की युवती ने प्रेम विवाह के लिए अपने परिवार को मना लिया था, लेकिन शादी के दिन दूल्हे की हरकतों ने रिश्ता टूटने तक बात पहुंचा दी। तय तारीख पर बारात लेकर पहुंचे युवक को दुल्हन पक्ष ने शराब के नशे में धुत पाया। दूल्हे की लापरवाह और आपत्तिजनक हरकतों को देखकर युवती ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। अब वही युवक फोन पर युवती के परिवार वालों को धमकी दे रहा है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली युवती ओडिशा के एक निजी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान ओडिशा के बंधबाहाल निवासी किशन से हुई थी और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए तब युवती ने अपने परिवार को प्रेम विवाह के लिए मना लिया।

 

दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद 26 नवंबर को सगाई और 27 नवंबर को शादी तय की गई। समारोह के लिए बिरकोना रोड स्थित मांगलिक भवन को बुक किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार, वर पक्ष को 26 नवंबर की दोपहर बिलासपुर पहुंचना था।

नशे में धुत पहुंचा दूल्हा, टूटा रिश्ता

शिकायत के अनुसार, युवक जब बारात लेकर पहुंचा तो वह शराब के नशे में धुत था। उसकी गतिविधियों और व्यवहार को देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इस कदम से नाराज युवक अब युवती और उसके परिवारवालों को फोन कर लगातार धमकियां दे रहा है।

READ MORE  ईडी ने जयपुर में हो रही 200 करोड़ की शाही शादी में मारा छापा, फेरे लेकर भागा दूल्हा, तीन गिरफ्तार

युवती की लिखित शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब धमकी और मानसिक प्रताड़ना के अपराध में जांच कर रही है।

Share this