वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा नहीं रहे, 65 की उम्र में ली अंतिम सांस 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। प्रदेश के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट विनय शर्मा का निधन हो गया। वे गैलेक्सी रेजिडेंसी, अमलीडीह रायपुर के निवासी थे और लगभग 65 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार उनके पुत्र के आने के बाद किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

विनय शर्मा ने दैनिक देशबन्धु, दैनिक भास्कर, और नईदुनिया जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। वे पत्रकारिता जगत में अपनी प्रतिबद्धता, सौम्यता और उत्कृष्ट फोटोग्राफी के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते थे।

वे श्रीमती अपराजिता शर्मा के पति, अमित शर्मा एवं अमृता के पिता तथा प्रसिद्ध उदघोषक कमल शर्मा के अनुज थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति पहुँची है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। दुर्ग- भिलाई के पत्रकार वेणुगोपाल, प्रवीण शर्मा, लखन वर्मा, पी मोहन, प्रशांत कानस्कर सहित अन्य मीडिया कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Share this
READ MORE  सम्राट महाराज चक्रधर सिंह ने शास्त्रीय कला संगीत को दी विश्व में नई पहचान : मुख्यमंत्री साय