शेयर ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पैसा दोगुना और प्लॉट दिलाने का झांसा, आरोपी गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। रायपुर में शेयर ट्रेडिंग और क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभिलाष मसीह नाम के इस आरोपी ने लोगों से पैसा दोगुना करने और रायपुर में प्लॉट दिलाने का लालच देकर ₹1,11,25,000 की ठगी की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पुलिस को इस धोखाधड़ी की शिकायत भागीरथी यादव ने की थी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने न्यू राजेंद्र नगर में 3 अगस्त 2024 से 23 अक्टूबर 2024 के बीच कई लोगों को ठगा। पुलिस ने न्यू राजेंद्र नगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस ने अभिलाष मसीह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में एक और आरोपी, अभिषेक प्रवीण मसीह, अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Share this
READ MORE  Breaking : छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को होंगे नगरीय निकाय चुनाव, तीन चरणों में होंगे पंचायत चुनाव, देखें पूरा चुनावी कार्यक्रम, आदर्श आचार संहिता लागू