मुख्यमंत्री का OSD बनकर NTPC अधिकारी को धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

बिलासपुर। जिले से एक बड़ा फर्जीवाड़ा और धमकी का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनकर एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक को धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश सिंह राजपूत, पिता प्रमोद सिंह, निवासी खैरागढ़ (जिला खैरागढ़-गंडई-छुईखदान, छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जानकारी के अनुसार आरोपी ने हाल ही में एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय को फोन कर खुद को मुख्यमंत्री का OSD ए.के. सिंह बताया। फोन पर उसने पावर स्टेशन बंद कराने और मटेरियल गेट के सामने पुलिया निर्माण को स्वीकृति न देने जैसी धमकी दी। इस धमकी से एनटीपीसी प्रबंधन सकते में आ गया। तत्काल इसकी शिकायत अधिकारी जय प्रकाश सत्यकाम ने सीपत थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही बिलासपुर पुलिस हरकत में आई।

एसएसपी के निर्देश पर सीपत थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। मोबाइल नंबर को ट्रेस करने पर आरोपी की लोकेशन खैरागढ़ में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां दबिश दी और आकाश सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मिथ्या प्रतिरूपण, धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और कोर्ट में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Share this
READ MORE  गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया NCB कार्यालय का उदघाटन