भिलाई में बुलेट की टंकी पर बैठी लड़की, युवक गिरफ्तार

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाई। फिल्मी स्टाइल में युवती को बुलेट की टंकी में बिछाकर वाहन चलाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने धारा 281भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,129,194(D) के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है। इस प्रकार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाना युवक को महंगा पड़ गया। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान मनीष उम्र 21 वर्ष निवासी सेक्टर 6 के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें हरे रंग की बुलेट मोटर साइकिल वाहन क्रमांक CG-07 CQ-7820 का चालक अपने बुलेट वाहन को तेज गति व लापरवाहीपूर्वक खतरनाक तरीके से चलाने एवं बाइक के पेट्रोल टंकी पर महिला साथी को अपनी तरफ सामने चेहरा करके बैठाकर उतावलापूर्वक ले जा रहा था। घटना के वायरल विडीयो को  संज्ञान में लेते हुए थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई करते हुए वाहन चालक के विरुद्ध थाना भिलाई नगर में  अपराध क्रमांक 433/25 धारा 281भारतीय न्याय संहिता एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184,129,194(D) के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share this
READ MORE  डिजीटल अरेस्ट कर 49 लाख रुपए की ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा गया