नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहराने वाले की जनअदालत लगाकर हत्या

Share this

कांकेर। जिले से नक्सली हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो दिन पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक की हत्या कर दी। इस घटना की असली वजह अब सामने आई है। जानकारी के अनुसार, युवक मनेश नरेटी ने (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक पर तिरंगा फहराया था और भारत माता के जयकारे लगाए थे। इससे बौखलाकर नक्सलियों ने मनेश की हत्या कर दी। पूरा मामला कांकेर जिले के बिनागुंडा गांव का है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव में सोमवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरुटी को मौत की सजा सुनाई और बेरहमी से उसकी हत्या की। साथ ही माओवादियों ने कई ग्रामीण नेताओं और पुलिस अधिकारियों को भी खुली धमकी दी। बताया जा रहा है कि बिनागुंडा गांव के मनेश नुरुटी पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप भी लगाया। उसे सोमवार की रात घर से उठाकर गांव के बीच ले गए, जहां ग्रामीणों को मीटिंग के नाम पर पहले से ही इकट्ठा किया गया था। इस कथित जन अदालत में माओवादियों ने दो आदिवासी युवकों की पिटाई की। उन पर पुलिस को जानकारी देने और माओवादी गतिविधियों के बारे में सूचना देने का आरोप लगाया। इसके बाद माओवादियों ने मनेश नुरुटी को मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों ने परतापुर थाना इलाके में बैनर लगाकर इस घटना की जानकारी दी थी।

Share this
READ MORE  वन मंत्री कश्यप ने जामगांव में 23 करोड़ की लागत से स्थापित हो रहे केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण