


दुर्ग। भिलाई राउंड टेबल 243 ने हाल ही में ग्राम नारधा, दुर्ग स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 8 कक्षाओं के निर्माण के लिए भूमिपूजन क्लब के सभी सदस्यों के बीच किया गया। मौके पर प्रिंसिपल, सभी अध्यापक, स्कूल के बच्चे, भिलाई राउंड टेबल के चेयरमैन ध्रुव रस्तोगी और सरपंच मौजूद थे।।
इन कक्षाओ के निर्माण से छात्रों को हो रही असुविधा दूर होगी और पढ़ने हेतु अनुकूल वातावरण बनेगा।

इससे पहले भी भिलाई राउंड टेबल द्वारा बिरेभाट , कोडिया, समोदा, कोसा नगर , बापू नगर, बासीन तथा नंदखट्टी, ढौर, बोरी में स्कूली कक्षाओ का निर्माण कराया गया है। भिलाई राउंड टेबल पिछले 10 सालों से निष्पक्ष इन कक्षाओं का निर्माण करा रहा है।
अभी तक कुल 48 कक्षाओं का निर्माण दुर्ग भिलाई की विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है। इसके अलावा भिलाई राउंड टेबल द्वारा टॉयलेट ब्लॉक का निर्माण भी विभिन्न स्कूलों में कराया जा चुका है।
भिलाई राउंड टेबल स्कूली बच्चों से जुड़ी ज़रूरत की चीजो का भी हमेशा से योगदान करता आया है। कभी खाना खाने के बर्तन, तो कभी बच्चों के जूते और मफलर तो कभी किसी स्कूल में वाटर फ़िल्टर विभिन्न कार्यो मैं हमेशा भिलाई राउंड टेबल योगदान दे रहा है।
गौरतलब है कि भिलाई राउंड टेबल 243 में भिलाई – दुर्ग क्षेत्र के युवा उद्यमी, शिक्षाविद तथा समाजसेवी प्रमुख रूप से जुड़े हुए है। भिलाई राउंड टेबल द्वारा अब तक विभिन्न स्कूलों में 2 करोड़ की लागत से 48 क्लासरूम का निर्माण किया जा चुका है। भिलाई, राउंड टेबल इंडिया का एक अभिन्न हिस्सा है।
