करीब 30 साल से चल रही विशाखापट्नम-मुंबई फ्लाइट अब बंद होगी, ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग नहीं हो रही | Visakhapatnam-Mumbai flight, which has been running for almost 30 years, will now be closed, online tickets are not being booked.

Share this

रायपुर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राज्य बनने के पहले से रायपुर से विशाखापट्नम-मुंबई जाने वाली फ्लाइट करीब 30 साल बाद बंद की जा रही है। - Dainik Bhaskar

राज्य बनने के पहले से रायपुर से विशाखापट्नम-मुंबई जाने वाली फ्लाइट करीब 30 साल बाद बंद की जा रही है।

राज्य बनने के पहले से रायपुर से विशाखापट्नम-मुंबई जाने वाली फ्लाइट करीब 30 साल बाद बंद की जा रही है। एयर इंडिया एयरलाइंस ने इसकी सूचना जारी की है। एयरलाइंस के ट्विटर हैंडल में दी गई जानकारी के अनुसार 12 फरवरी के बाद से इस रुट की ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग नहीं की जा रही है। छत्तीसगढ़ को आंध्रप्रदेश से जोड़ने के लिए यह फ्लाइट दशकों से चल रही है।

राज्य बनने से अब तक इस फ्लाइट की लगातार डिमांड रही है। इस फ्लाइट में हमेशा पैसेंजर भी फुल रहते हैं। इसके बावजूद बिना किसी ठोस कारण के इस उड़ान को बंद किया जा रहा है। विशाखापट्नम और मुंबई जाने वाली इस फ्लाइट के बंद होने से यात्रियों को भी कई तरह की परेशानी होगी। 172 सीट वाले इस प्लेन में हर दिन टिकटें पैक रहती हैं। अभी वैसे भी मुंबई के लिए एक दिन में केवल चार फ्लाइट ही संचालित हो रही है। एक फ्लाइट बंद होने से उड़ानों की संख्या कम होकर तीन हो जाएगी।

एयर इंडिया ने इससे पहले अपनी दिल्ली की दो उड़ानों को भी बंद कर दिया है। फरवरी में मुंबई के लिए उड़ान बंद होने के बाद एयर इंडिया की एक भी फ्लाइट रायपुर से उड़ान नहीं भरेगी। ऐसे में रायपुर में इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ही सबसे प्रमुख एयरलाइंस हो जाएगी। अभी सबसे ज्यादा उड़ानें इंडिगो एयरलाइंस की ओर से ही संचालित की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लगाया आरोप, कहा-छत्तीसगढ़ में आरक्षण विधेयकों पर राज्यपाल का हस्ताक्षर भी रोका | BJP wants control over constitutional institutions: Chief Minister Bhupesh Baghel alleged, said, Governor's signature on reservation bills in Chhattisgarh was also stopped