एक भारत, श्रेष्ठ भारत के तहत आनंद मोहत्सव कार्यक्रम का आयोजन, भाजपा के राष्ट्रीय नेता भी करेंगे शिरकत | Programs will be held under One India, Best India, national leaders of BJP will also participate

Share this

जगदलपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज 24 जनवरी को एक भारत, श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत आंध्र सांस्कृतिक आनंद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय से लेकर प्रदेश स्तर और पड़ोसी राज्यों के भी नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के कई राज्यों, शहरों में एकता को बढ़ावा देना है। ताकि, देश के अलग-अलग इलाकों में रह-रहे लोगों को आपस में एक दूसरे से जोड़ा जा सके।

एक भारत, श्रेष्ठ भारत के प्रदेश संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी ने बताया कि, प्रदेश का पहला कार्यक्रम आंध्र प्रदेश सांस्कृतिक महोत्सव के रूप में जगदलपुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में स्थानीय और आंध्र प्रदेश के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम और दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों की कला दिखाएंगे।

कार्यक्रम में संबंधित राज्यों के भाजपा नेता भी शामिल होंगे। जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, आंध्र प्रदेश के अध्यक्ष डी सोमा राजू, बस्तर संभाग प्रभारी और राजनांदगांव से सांसद संतोष पांडेय भी शिरकत करेंगे।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। श्रीनीवस राव मद्दी ने कहा कि, देश के नागरिकों में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक एकता का भाव जगाना है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस एवं प्रमुख त्योहारों को पूरे देश में उत्साह पूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को एक दूसरे राज्यों की बोली-भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान के बारे में जानकारी मिलेगी।

क्या है एक भारत श्रेष्ठ भारत

लोगों में क्षेत्रवाद की जगह राष्ट्रवाद की भावना जागे। संस्कृति का आदान प्रदान हो। लोगों में प्रवासी की फीलिंग न हो। लोग यह सोचें कि हम किसी एक प्रदेश के नहीं भारत देश के रहने वाले हैं। प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की अवधारणा है कि किसी को यह नहीं लगना चाहिए कि हम बाहर के हैं। आप भी हमारे, हम भी आपके, यही भाव पैदा करने के लिए ये कार्यक्रम किए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश, झारखंड, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात जैसे 17 प्रदेशों में कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है।

जगदलपुर में जुटेंगे सैकड़ों आंध्र प्रदेशी

श्रीनिवास मद्दी ने बताया कि छत्तीसगढ़ में आंध्र प्रदेश में हजारों लोग रहते हैं। कई लोग तो 200-300 साल से यहीं रह रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए ही आज जगदलपुर में कार्यक्रम किया जा रहा है। सभी को आंध्र की वेशभूषा में आने का आग्रह किया गया है। तोरण की तरह नारियल-केले के पत्तों से मंच की सजावट की जा रही है। खानपान भी आंध्रा का बनाया जाएगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद मोहन मंडावी, संतोष पांडेय, केदार कश्यप, लता उसेंडी, दीपक म्हस्के शामिल होंगे।

कार्यक्रम की खास बात

  • जिस शहर या जिले में दूसरे प्रदेश के लोग बाहुल्य में होंगे, वहां उस प्रदेश की संस्कृति के कार्यक्रम किए जाएंगे।
  • जिस प्रदेश का कार्यक्रम होगा, अगर वहां भाजपा सरकार है तो वहां के मंत्री-सीएम भी आएंगे।
  • कार्यक्रम में उस प्रदेश की संस्कृति को ध्यान में रख मंच तैयार होगा। खानपान भी उसी प्रदेश का बनाया जाएगा।
  • कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को उसी प्रदेश के वेशभूषा में आने का अनुरोध किया जाएगा।

भिलाई में जुटेंगे पंजाब के लोग

इसके बाद दूसरा आयोजन पंजाब के लोगों के साथ भिलाई में होगा। रायपुर में एक अप्रैल को ओडिशा के लोगों के साथ उत्कल उत्सव मनाने का प्लान भी तैयार किया जा चुका है। कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक पीके श्रीनिवास राव मद्दी ने बताया कि अंबिकापुर में झारखंड के लोगों के साथ कार्यक्रम करने का प्लान है।

यूपी-बिहार के लोगों के साथ भी कार्यक्रम करेंगे, लेकिन अभी जगह और तारीख तय नहीं है। वर्ष के अंत तक 18 से 20 कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। यह प्रक्रिया सतत चलती रहेगी। नवंबर 2022 में राष्ट्रवाद की अवधारणा को लोगों तक पहुंचाने के लिए एक भारत श्रेष्ठ भारत का गठन किया गया था।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  गाली देने से रोकने पर विवाद, मारपीट कर लोगों को धमकाया भी; 3 गिरफ्तार | Police arrested Youth Congress leader Police action in Raipur