सुकमा में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में फिर की 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या

Share this

सुकमा। सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों ने 2 ग्रामीणों की धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उन पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। मरने वालों के नाम पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र बताए जा रहे हैं। घटना सिरसट्टी पंचायत के नंदापारा की है। एसपी किरण चव्हाण का कहना है कि, ग्रामीणों से इसकी सूचना मिली है। जांच के लिए घटनास्थल पर टीम भेजी गई है। बॉडी रिकवर करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

इससे पहले, 28 अगस्त को बीजापुर में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी थी। 27 साल का सुरेश कोरसा मनकेली पटेलपारा में रहता था। गुरुवार देर रात नक्सलियों ने अंधेरे का फायदा उठाकर सुरेश कोरसा को अगवा कर मार डाला। वहीं, नक्सलियों ने बीजापुर में कुछ दिन पहले 2 शिक्षादूतों की हत्या की थी। इस साल नक्सलियों ने अब तक 9 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें से 5 बीजापुर जिले में और 4 सुकमा जिले में मारे गए हैं। सभी हत्याओं में नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है।

Share this
READ MORE  DGCA के नए नियमों से इंडिगो का परिचालन प्रभावित, बुधवार को 150 उड़ानें रद्द, लाखों यात्री हुए परेशान