पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक

Share this

दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पार्टी के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तीनों वरिष्ठ नेताओं को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त करने को मंजूरी दी। कांग्रेस ने 41 अन्य नेताओं को जिला चुनाव पर्यवेक्षक बनाया है।

बिहार में अगले महीने विधानसभा चुनाव संभावित हैं।

जिला चुनाव पर्यवेक्षकों में अविनाश पांडे, हरीश चौधरी, अजय राय, सतेज बंटी पाटील, और भक्त चरण दास जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं। कांग्रेस ने श्रीनिवास बीवी., तनुज पुनिया, विक्रांत भूरिया और अभिषेक दत्त जैसे कई युवा नेताओं को भी जिला चुनाव पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी है। बिहार में चुनाव के मद्देनजर पार्टी की तैयारी तेज हो गई है।

Share this
READ MORE  महापर्व छठ का तीसरा दिन आज, जानिए पूजा विधि और संध्या अर्घ्य देने का शुभ मुहूर्त