Big News: आईपीएस डांगी पुलिस मुख्यालय में होंगे अटैच 

Share this

रायपुर। एक महिला की शिकायत के बाद सुर्खियों में आए 2003 बैच के आईपीएस रतन लाल डांगी को महानिदेशक पुलिस अकादमी चंद्रखुरी के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय में अटैच करने पर सरकार विचार कर रही है। इस बीच खबर आ रही है कि आईपीएस डांगी छुट्टी पर चले गए हैं। डांगी की जगह अभिषेक पल्लव को पुलिस अकादमी चंदखुरी का डायरेक्टर बनाए जाने के संकेत हैं।

बता दें तीन दिन पहले आईपीएस डांगी पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसकी विभागीय जांच चल रही है। अब इस मामले में शासन ने संज्ञान लेते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय में अटैच करने पर विचार कर रही है।

Share this
READ MORE  एसआर हॉस्पिटल एण्ड पैरामेडिकल कॉलेज चिखली में विद्यार्थियों को सर्टीफिकेट वितरण