भिलाई के सभी उद्योगपतियो व व्यापारियो को सीमा कर का भुगतान करना अनिवार्य: आयुक्त

Share this

भिलाई नगर। आयुक्त नगर निगम भिलाई राजीव कुमार पांडेय के निर्देशानुसार सीमा कर के प्रभारी अधिकारी अनिल मेश्राम व उनकी टीम द्वारा विभिन्न उद्योग कारखानों का निरीक्षण कर उद्योग संचालकों को नगर निगम भिलाई में सीमा कर का भुगतान करने हेतु सूचित किया जा रहा है। इस हेतु उन्हे पूर्व में नोटिस जारी किये जा चुके हैं।

प्रभारी श्री मेश्राम के अनुसार उद्योग व व्यापार सामग्री निर्यात करने वाले सभी उद्योगपतियों व व्यापारियों को सीमा कर जमा करना अनिवार्य है। निगम द्वारा सीमा कर उस तिथि से निर्धारित किया जा रहा है जबसे उद्योगपति व व्यापारी जीएसटी का भुगतान कर रहे हैं। निगम आयुक्त द्वारा सभी उद्योगपतियों व व्यापारियों से उन्हे जारी नोटिस के अनुसार निर्धारित समयावधि में सीमा कर भुगतान करने कहा गया है। विभिन्न औद्योगिक संस्थानों के निरीक्षण व वसूली अभियान के दौरान अनिल मेश्राम सहायक राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी सीमा कर, शरद दुबे प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी जोन क्रमांक 2, डी.रवि सहायक ग्रेड 2 आदि उपस्थित रहे।

Share this
READ MORE  अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, एयर‌ इंडिया के विमान में 242 यात्री थे सवार, रेस्क्यू जारी