रायपुर। छत्तीसगढ़ के अलग अलग जगहों पर एसीबी और ईओडब्लू की ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों में एक साथ 20 जगहों पर छापेमारी की है। जिन जिलों में यह रेड कार्रवाई सामने आई उनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, जगदलपुर, गरियाबंद और महासमुंद जिले शामिल हैं। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
यह छापेमारी पटवारी से आरआई बने अधिकारियों के घर पर की गई है। बता दें कि, 2024 में पटवारी से आरआई बनने के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 90 पदों के लिए आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत सरकार को मिली थी। इसी संबंध में जांच को आगे बढ़ाने के लिए यह रेड डाली गई है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
