दुर्ग जिले से पीएससी में चयनित अभ्यर्थियों का एसएसपी विजय अग्रवाल ने किया सम्मान

Share this

० फील्ड में सफल होने दिए टिप्स…⁠⁠⁠पुष्पगुच्छ और दुर्ग पुलिस का मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग द्वारा जारी चयन सूची में दुर्ग जिले के चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में इन चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। चयनित सूची में प्रथम रैंक प्राप्त करने वाले देवेश साहू, द्वितीय रैंक स्वप्निल वर्मा, तृतीय रैंक यशवंत देवांगन तीनों का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।राजेश साहू डीएसपी, कनक प्रभा सिंह सहायक संचालक समाज कल्याण विभाग, खुशबू जानी अधीनस्थ सेवा लेखा अधिकारी, भूपेंद्र जंघेल वाणिज्य कर निरीक्षक, प्रवीण, मिथिलेश नेताम, आनंद स्वर्णकार आबकारी उप निरीक्षक के पद पर चयनित हुए हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने चयनित अभ्यर्थियों से चर्चा कर उनके साथ अपने अनुभव साझा किए एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना है। चयनित अभ्यर्थियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

Share this
READ MORE  पहलवान विनेश फोगाट ने किया सन्यास का ऐलान, कहा- मां.. मेरी हिम्मत टूट गई