अब धान खरीदी में प्रतिदिन की बढ़ाई गई लिमिट, तुंहर एप में समय की बाध्यता भी नहीं

Share this

दुर्ग। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में दुर्ग जिले में 102 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से आज तक 1 लाख 78 हज़ार 146 टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में लगातार कृषकों द्वारा टोकन स्वयं मोबाइल एप के द्वारा अथवा समितियों के माध्यम से जारी कर धान विक्रय किया जा रहा है। शासन द्वारा पूर्व में जिन उपार्जन केंद्रों द्वारा जिनमें कृषकों के फोटो अपलोड का प्रतिशत 80 प्रतिशत से अधिक है ऐसे 54 उपार्जन केंद्रों की प्रति दिवस खरीदी लिमिट में वृद्धि की गई थी। वर्तमान में जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर शेष सभी 48 उपार्जन केन्द्रों के प्रतिदिवस खरीदी लिमिट में भी वृद्धि कर दी गई है। बता दें कि कृषकों की सुविधा हेतु मोबाइल एप के माध्यम से किसी भी समय एवं समिति द्वारा सप्ताह के सभी दिवस टोकन प्राप्ति हेतु सुविधा उपलब्ध कराई गई है। लमिट कम होने एवं तुंहर टोकन में समय की बाध्यता से किसानों को काफी परेशानी हो रही थी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  कामधेनु विश्वविद्यालय में हैंड्स ऑन ट्रेंनिंग ऑन एक्सपेरिमेंटल टेक्निक्स इन फार्माेकोलॉजी एंड टॉक्सिकोलॉजी विषय पर कार्यशाला का समापन