विस उपाध्यक्ष ने गांडा समाज के भवन के लिए किया भूमिपूजन | Vice President did Bhumi Pujan for the building of Ganda Samaj

Share this

केशकालएक घंटा पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
गांडा समाज के सामाजिक भवन निर्माण के भूमिपूजन में शामिल विस उपाध्यक्ष। - Dainik Bhaskar

गांडा समाज के सामाजिक भवन निर्माण के भूमिपूजन में शामिल विस उपाध्यक्ष।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 14 में 17 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले गांडा समाज के सामाजिक सामुदायिक भवन का छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय विधायक संतराम नेताम ने मंगलवार को परंपरा अनुसार भूमिपूजन किया।

गांडा समाज के सामाजिक भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा उपाध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि गांडा समाज के लिए स्वीकृत सामाजिक भवन निर्माण का भूमिपूजन किया जा रहा है।

विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी समाज के लिए सामाजिक भवन की स्वीकृति दी है यह उनकी सोच का परिणाम है कि सभी समाज के लोगों के लिए सरकार का उपहार स्वरूप है। उन्होंने आगे कहा कि समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, आयोजनों के साथ समाज के दुःख सुख और बेटी-बेटों के वैवाहिक कार्यक्रम में इन भवनों का उपयोग इस बात का गवाह बनेगा।

सामाजिक भवन के भूमि पूजन में उन्होंने समाज के लोगों से आग्रह किया कि सभी बच्चों को शिक्षा दिलाएं, समाज के लोग शराब से दूर रहें, इससे सामाजिक विकास होगा समाज में एक क्रांति आएगी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  विष्णुदेव केबिनेट मंत्रिमंडल में बाटे गए मंत्रालय, डिप्टी सीएम अरूण साव को पीडब्ल्यूडी और नगरीय निकाय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा को गृह, जेल और तकनीकी शिक्षा