
दुर्ग न्यूज़, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में आज शाम सभी केबिनेट मंत्रियों के पोर्टफोलियो तय कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आवंटित न हों रहेंगे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव को लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी,

मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति, राम विचार नेताम को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, दयाल दास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण, केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता, मंत्री लखनलाल देवांगन वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम, श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन, मंत्री ओ पी चौधरी को वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण और मंत्री टंक राम वर्मा को खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन दिया गया है।

