तमनार में महिला पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले दो हिरासत में, दो की तलाश जारी

Share this

रायगढ़। जिले में कोयला खदान के विरोध में चल रहे आंदोलन के बीच बीते दिन तमनार में चल रहे प्रदर्शन के बीच गुरूवार को महिला पुलिसकर्मी से मारपीट की गई है। भीड़ ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। इस पूरी घटना के वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

मिली जानकारी के अनुसार, महिला पुलिसकर्मी से मारपीट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस घटना में शामिल दो अन्य लोग अभी भी फरार हैं। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही है। वहीं आंदोलन करने वाले ग्रामीणों ने मारपीट की घटना से इंकार किया है। ग्रामीणों का कहना है कि, गांव के लोग इस घटना में शामिल नहीं थे। घटना से ग्रामीणों का कोई लेना देना नहीं है। ग्रामीणों ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वहीं इस मामले में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा का भी बयान सामने आया है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि, कानून के रक्षक के साथ ऐसी कृत्य करना गलत है। किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है।

Share this
READ MORE  गोदाम में रखे बारदाने जलकर राख, कल से शुरू हो रही है धान खरीदी