
० डर्टी गैंग के अब भी तीन आरोपी फरार

दुर्ग। नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने के नाम पर गैंग रेप में शामिल एक और आरोपी पकड़ा गया है। इस प्रकरण में पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। तीसरे आरोपी गोविंद सिंह नागवंशी (62) को राजनांदगांव से पकड़ा गया है। आरोपी पीडब्ल्यूडी का रिटायर्ड अफसर बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक युवती के नाबालिग रहने के समय से बालिग होते तक करीब सात सालों तक वह 6 लोगों के दरिंदगी का शिकार होते रही। उसे पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा देकर सभी लोग दैहिक शोषण करते रहे। इसमें पीडब्ल्यूडी अफसर, ठेकेदार, होटल मैनेजर, किसी जनप्रतिनिधि का निजी सहायक सहित अन्य शामिल हैं। यह सिलसिला 2018 से अक्टूबर 2025 तक चला। बताते हैं इस समय तक वह अस्थाई रूप से विभाग में काम कर रही थी। उसे फोटो, वीडियो वायरल करने और नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती रही।

पीड़िता ने बीते 30 जनवरी को दुर्ग महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने होटल मैनेजर विजय स्वाइन, ठेकेदार अनिल चौधरी, संजय पंडित, भीम नारायण पांडेय, गोविंद सिंह ठाकुर, संदीप उर्फ राजू कश्यप के विरुद्ध नामजद अपराध दर्ज किया है। इनमें से तीन लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाकी तीन की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 65 (1) , 70 (2 ) बीएनएस और पाक्सो एक्ट के तहत कायमी हुई है।
ऐसी पुलिस से मिली जानकारी और की गई शिकायत में बहुत सारे तथ्य सामने आना बाकी है। बताया जा रहा है कि युवती विवाह करने जा रही थी। तब भी उसे परेशान किया जा रहा था। उसने सब कुछ अपने मंगेतर को बताया फिर उसी के हिम्मत देने पर युवती पुलिस तक पहुंची। पुलिस युवती का धारा 164 के तहत बयान भी ले चुकी है। आगे की कार्रवाई पर लोगों की नजर टिकी है।
