CG में हमने 15 सालों तक विकास किया, सड़कें बनवाई, शिक्षा-स्वास्थ्य के लिए काम किया, कांग्रेस सिर्फ धर्मांतरण कर रही | In CG, we did development for 15 years, built roads, worked for education and health, Congress is only converting

Share this

जगदलपुर41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। - Dainik Bhaskar

BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

छत्तीसगढ़ के भाजपा के जिला अध्यक्ष अरुण साव ने बस्तर प्रवास के दौरान कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं। उन्होंने जगदलपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि, पिछले 15 सालों तक हमने सिर्फ बस्तर में विकास किया है। अंदरूनी इलाकों में सड़कें बनवाई। स्कूल खोले, अस्पताल बनवाएं हैं। लेकिन, अब कांग्रेस अपने कार्यकाल में सिर्फ धर्मांतरण करवा रही है। कांग्रेस के संरक्षण में पूरे प्रदेश में धर्मांतरण का खुला खेल चल रहा है।

अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में हिंसक तरीके से धर्मांतरण हो रहा है। इसकी जिम्मेदारी मुख्ममंत्री भूपेश बघेल को लेनी चाहिए। छ्त्तीसगढ़ में विकास के सारे काम ठप पड़े हैं। अब प्रदेश की जनता भी इस सरकार को चुनकर पछता रही है। जनता इस कांग्रेस सरकार से छुटकारा पाना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष ने आरक्षण के मामले में भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, आरक्षण के विषय में कांग्रेस सिर्फ राजनीति कर रही है।

बस्तर के गिरोला में CM ने मीडिया से बातचीत की।

बस्तर के गिरोला में CM ने मीडिया से बातचीत की।

आदिवासी वर्ग के लोगों को 32 प्रतिशत आरक्षण भाजपा ने दिया था। लेकिन, कांग्रेस ने इसे 32 से 20 पर ला दिया। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस आरक्षण देने वाली नहीं बल्कि आरक्षण छिनने वाली सरकार है। आरक्षण के नाम पर कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाकर केवल राजनीति कर रही है। हमने 15 सालों में CG और बस्तर का विकास किया है।

CM बोले- BJP ने फर्जी केस में जेल में डाले थे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकार में आदिवासियों को फर्जी केस में जेल में ठूंसने का काम हुआ। लेकिन, जब हमारी सरकार आई तो हमने जेल में बंद आदिवासियों को छुड़वाया। आज सैकड़ों आदिवासी बाहर हैं। भाजपा की सरकार में आदिवासी गांव और पूरा बस्तर छोड़ने के लिए बाध्य थे। लेकिन अब अपने गांव में खुशी से रह रहे हैं। बस्तर में आज एक भी फर्जी एनकाउंटर नहीं हो रहा है। CM ने कहा कि, इस साल सबसे कम नक्सल घटनाएं हुई हैं। बस्तर में शांति लौट रही है। ये सब कांग्रेस सरकार के विकास की वजह से ही हुआ है। जनता में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  रेलवे ट्रैक के पास झुलसकर तड़प रही थी,राहगीरों ने पुलिस को दी जानकारी; अस्पताल में कराया भर्ती | She was suffering from scorching near the railway track, the passengers informed the police